सब जूनियर बालिका फुटबॉल के लिए चयन 29 सितंबर से

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से तीन से 10 अक्टूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, जौनपुर में सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल स्तर की टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।जिला स्तर का चयन 29 सितंबर और मंडल स्तर का चयन 30 सितंबर को शाम तीन बजे चौक स्टेडियम में होगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाली खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 के बीच होनी चाहिए।
चयन के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को जन्म प्रमाण पत्र, सीआरएस और पंजीकृत मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लानी होगी। खिलाड़ियों को अपना फोटो भी साथ लाना अनिवार्य है।चयन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी चौक स्टेडियम में मनीष यादव से संपर्क कर सकती हैं।



