स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

भाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथन

प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

भाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथन

रघुबीर शर्मा। लखनऊ

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में हैट्रिक लगाने के इरादे से भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देगी। आज डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय इस महामंथन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।


वहीं,तीन सत्रों में आयोजित बैठक के दूसरे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव और प्रमुख चुनावी मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रस्ताव में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से रखा जाएगा। संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ उन क्षेत्रों और बूथों पर विशेष ध्यान देने की रणनीति बनेगी, जहां पार्टी को अपनी स्थिति मजबूत करनी है। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह-प्रभारी मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा व प्रदीप वर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी के मंत्र के साथ आयोजन की जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं को माइक्रो-मैनेजमेंट और टीमवर्क के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया, ताकि कार्यसमिति का संदेश प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचे। वहीं, पंकज चौधरी ने बताया कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने ह्यजहां कम, वहां हम के मंत्र के अनुरूप संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

 कार्यसमिति में बैठक में भाजपा के राज्य प्रभारी विनोद तावड़े, सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा और प्रदीप वर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, तथा अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बयान के अनुसार, बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य, सांसद, विधायक, एमएलसी, वर्ष 2024 का लोकसभा और 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार, क्षेत्रीय और जिला स्तर के पदाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपाइयों में भारी उत्साह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजधानी आगमन और कार्यसमिति के उद्घाटन को लेकर पार्टी कार्यकतार्ओं व पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय तक पूरे मार्ग को होर्डिंग्स, कटआउट्स और पार्टी के झंडों से पाट दिया गया है। आगामी सांगठनिक अभियानों और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह के मार्गदर्शन का बेसब्री से इंतजार है। अमित शाह ने प्रदेश प्रभारी रहते हुए 2014 लोकसभा चुनाव में प्रबंधन का कौशल दिखाया था, वहीं 2017 विधान सभा चुनाव की भी दिल्ली से मॉनिटरिंग की थी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें