स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेडीएम ने बैंकों को दिए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देशमिनिस्ट्रीयल फेडरेशन द्वारा दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपाअल्मोड़ा का ऐतिहासिक नंदा देवी का मेला देवभूमि की संस्कृति का ध्वजवाहकपुलिस ने डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामदआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेडीएम ने बैंकों को दिए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देशमिनिस्ट्रीयल फेडरेशन द्वारा दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपाअल्मोड़ा का ऐतिहासिक नंदा देवी का मेला देवभूमि की संस्कृति का ध्वजवाहकपुलिस ने डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारिता दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारिता दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

गोण्डा, पायनियर संवाददाता। पत्रकारिता समाज सेवा है। यह समाज को आइना दिखाने का काम करती है। पत्रकारिता सत्य, सुंदर और शिव पर आधारित होती है। यह बातें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं एलबीएस डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. ओंकार पाठक ने कही। प्रोफेसर डॉ. पाठक ने मौजूद मीडियाकर्मियों से कहा कि हमारे पत्रकारिता के दौर में तमाम चुनौतियां थीं, फिर भी हम लोग अपने कर्तव्य पथ से तनिक भी विचलित नहीं होते थे। वहीं आज तमाम तकनीकी और संसाधनों की भरमार है।

जो पत्रकारिता को सुलभ बनाने में सहायक हैं, किन्तु चुनौतियां आज भी खत्म नहीं हुई हैं। उन्होंने सभी को पीत पत्रकारिता से बचने की सलाह दिया। वरिष्ठ पत्रकार के.बी. सिंह ने कहा कि पत्रकार शासन, प्रशासन और समाज के बीच की कड़ी होता है। अत: सत्यनिष्ठा व निष्पक्षता से खबरों का प्रकाशन करना चाहिए। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार आर.जे. शुक्ल ने कहा कि ख़बरों का चयन करते समय पत्रकारों को शब्दों का चयन और भाषाशैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, विशिष्ट अतिथि डीपीआरओ लालजी दुबे, डीआईओएस डॉ. रामचन्द्र, बीएसए अमित कुमार सिंह, डॉ. ओंकार पाठक, डॉ. रेखा शर्मा, कल्पना तिवारी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार दूबे, मंडल महामंत्री बागीश तिवारी, यशोदा नंदन तिवारी आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस दौरान कवियत्री व शिक्षिका कल्पना तिवारी कविता के माध्यम से पत्रकारों में जोश भरा।

कार्यक्रम में यूपी बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने वाले छात्रों, शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों, चिकित्सा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले चिकित्सकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों एवं अच्छा कार्य करने वाली आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार एस.पी. शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के दौरान योगेश पाण्डेय, श्रीनाथ रस्तोगी, हेमन्त पाठक, प्रदीप तिवारी बुलेट, अशहद आरिफ, बैजनाथ अवस्थी, अतुल यादव, विष्णु दत्त सिंह बिसेन, विवेक तिवारी, अखिलेश त्रिपाठी, राकेश दत्त राम पांडे, विष्णु प्रताप मिश्रा, बीएम तिवारी, रमेश पांडे, रणविजय सिंह, अखिलेश शुक्ला, गुरबचन शर्मा, कुलदीप तिवारी, रमेशचंद तिवारी, बृजभूषण तिवारी, आनंद पाण्डेय, राहुल तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र चौधरी, दिनेश पांडे, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव. गणेश रस्तोगी, आत्माराम शुक्ल, राजकुमार मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें