मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

आरओएफ अमलतास सोसायटी भव्यता से मनाया तीज महोत्सव

गुरुग्राम। हरियाणा की संस्कृति और लोक परंपरा को जीवंत करता तीज महोत्सव का भव्य आयोजन आरओएफ अमलतास सेक्टर-92 में किया गया। संध्या समय सोसायटी की महिलाओं के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।…

साझा करें WhatsAppFacebookX
आरओएफ अमलतास सोसायटी भव्यता से मनाया तीज महोत्सव
सेक्टर-92 स्थित आरओएफ अमलतास सोसायटी में तीज महोत्सव में सज-धजकर पहुंची महिलाएं।

गुरुग्राम। हरियाणा की संस्कृति और लोक परंपरा को जीवंत करता तीज महोत्सव का भव्य आयोजन आरओएफ अमलतास सेक्टर-92 में किया गया। संध्या समय सोसायटी की महिलाओं के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं द्वारा तीज के गीतों और लोकनृत्य से हुई। हरे-पीले सूट, चूडिय़ां और मेहंदी से सजी महिलाओं ने माहौल को बेहतरीन बना दिया। परिसर में सजाए गए झूलों पर महिलाओं और बच्चों ने झूले का आनंद लिया। महोत्सव में मनोरंजक गेम्स, रोमांचक क्विज और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी आयु वर्ग के निवासियों ने इनमें बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। साथ ही लजीज व्यंजनों के स्टॉल्स भी लगाए गए। सोसायटी के सभी निवासियों ने परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लिया। बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चे तक इस उत्सव में शामिल हुए। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कृति को सहेजना और आपसी सौहार्द बढ़ाना है। देशभक्ति और सांस्कृतिक धरोहर के इस अनूठे संगम ने आरओएफ अमलतास में एकजुटता की मिसाल कायम की। निवासियों ने इस भव्य आयोजन के लिए सोसायटी की महिला टीम की सराहना की।