स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

व्यापारी के मुनीम से डकैती की साजिश नाकाम, चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

व्यापारी के मुनीम से डकैती की साजिश नाकाम, चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

अदनान खान। बरखेड़ा-पीलीभीत

थाना बरखेड़ा पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात होने से पहले ही उसे विफल कर दिया। पुलिस ने रामपुरा नत्थू पुलिया के पास घेराबंदी कर व्यापारी के मुनीम से डकैती की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस, दो रामपुरी चाकू, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अंकित सक्सेना पुत्र मूलचंद निवासी वमनपुरी पूरनपुर, जतिन पुत्र पप्पू निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा, बरखेड़ा, विकास कुमार उर्फ गंठा पुत्र गयादीन वर्मा निवासी वार्ड नंबर आठ बरखेड़ा तथा करन सिंह पुत्र स्व. मानसिंह निवासी मोहल्ला कहरान, बरखेड़ा शामिल हैं। फरार आरोपी की पहचान सौरभ राजपूत के रूप में हुई है।
पूछताछ में मुख्य आरोपी अंकित सक्सेना ने बताया कि वह पहले पूरनपुर के एक थोक किराना व्यापारी के यहां काम करता था। उसे व्यापारी के मुनीम की दिनचर्या और नकदी संग्रह की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने साथियों के साथ मुनीम से हथियारों के बल पर नकदी लूटने की साजिश रची। बदमाशों ने वारदात से पहले अवैध हथियार जुटाए और घटनास्थल की रेकी भी कर ली थी।

एएसपी ने बताया कि 27 जुलाई की रात सभी आरोपी डकैती को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे, लेकिन बरखेड़ा पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से उनके मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र,उप निरीक्षक नवीन कुमार, उप निरीक्षक हिमांशु कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अली, कांस्टेबल रजत राणा, कांस्टेबल सौरभ पवार, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अक्षय शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें