मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, कासगंज-मथुरा कैंट के बीच 11 फेरों में चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के मद्देनजर रेलवे का फैसला; 14 कोचों के साथ 27 अगस्त से शुरू होगा संचालन पायनियर संवाददाता। गोरखपुर रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल…

साझा करें WhatsAppFacebookX
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, कासगंज-मथुरा कैंट के बीच 11 फेरों में चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के मद्देनजर रेलवे का फैसला; 14 कोचों के साथ 27 अगस्त से शुरू होगा संचालन

पायनियर संवाददाता। गोरखपुर

रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने अतिरिक्त सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत 05307/05308 कासगंज-मथुरा कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन 27, 28 और 29 अगस्त तथा 3, 4, 5, 14, 15, 17, 18 और 19 सितंबर 2026 को कुल 11 फेरों में किया जाएगा।05307 कासगंज-मथुरा कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों पर कासगंज से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन मारहरा से 10:04 बजे, अगसौली से 10:14 बजे, सिकंदरा राव से 10:25 बजे, रति का नगला से 10:38 बजे, हाथरस रोड से 10:50 बजे, मेण्डू से 10:55 बजे, हाथरस सिटी से 11:05 बजे, मुरसान से 11:18 बजे, सोनाई से 11:26 बजे और राया से 11:42 बजे प्रस्थान करते हुए दोपहर 12:15 बजे मथुरा कैंट पहुंचेगी।वापसी में 05308 मथुरा कैंट-कासगंज अनारक्षित विशेष ट्रेन शाम 5 बजे मथुरा कैंट से रवाना होगी।

यह राया से 5:15 बजे, सोनाई से 5:28 बजे, मुरसान से 5:37 बजे, हाथरस सिटी से 5:50 बजे, मेण्डू से 5:59 बजे, हाथरस रोड से 6:03 बजे, रति का नगला से 6:24 बजे, सिकंदरा राव से 6:52 बजे, अगसौली से 7:02 बजे और मारहरा से 7:10 बजे छूटकर रात 7:50 बजे कासगंज पहुंचेगी। रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान के 12 कोच तथा एसएलआरडी के दो कोच समेत कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेन के संचालन से कासगंज, हाथरस और मथुरा क्षेत्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।