स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

कांवड़ यात्रा में यात्रियों को राहत, नमो भारत की 52 अतिरिक्त ट्रिप्स शुरू; अब हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन

कांवड़ यात्रा में यात्रियों को राहत, नमो भारत की 52 अतिरिक्त ट्रिप्स शुरू; अब हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन

पायनियर समाचार सेवा
गाजियाबाद। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत ट्रेन सेवा में विस्तार करने का निर्णय लिया है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 30 जुलाई से 52 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही यात्रियों को अब हर 10 मिनट के स्थान पर प्रत्येक 8 मिनट में नमो भारत ट्रेन उपलब्ध होगी। एनसीआरटीसी के अनुसार, अतिरिक्त ट्रेन सेवा 30 जुलाई से 14 अगस्त तक सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरे नमो भारत कॉरिडोर पर संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होने की स्थिति में ट्रेन संचालन की फ्रीक्वेंसी को जरूरत के अनुसार और बढ़ाया जा सकता है।
वर्तमान में दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर प्रतिदिन करीब एक लाख यात्री सफर कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार जाने और वापस लौटने के कारण सार्वजनिक परिवहन पर यात्रियों का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए एनसीआरटीसी ने अतिरिक्त ट्रिप्स चलाने का फैसला लिया है।
एनसीआरटीसी ने बताया कि नमो भारत सेवा के साथ मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेरठ मेट्रो का संचालन भी किया जा रहा है। इससे मेरठ शहर के अंदर यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिल रही है।
कांवड़ यात्रा के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जाते हैं, जिससे सड़क मार्ग से सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए तेज, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन विकल्प साबित होगी।
इस व्यवस्था से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, छात्रों और नौकरीपेशा यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। एनसीआरटीसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले स्टेशनों और सेवाओं से जुड़ी जानकारी लेते रहें।
एनसीआरटीसी के अनुसार, सड़क मार्ग पर प्रतिबंधों के कारण कुछ नमो भारत स्टेशनों की पार्किंग व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को पहले से सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए दिल्ली में सीआईएसएफ और उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएफ के सहयोग से आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

 

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें