मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का होगा नांगल में स्वागत

जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को दी जानकारी, कार्यकतार्ओं में भारी उत्साह नागल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा भव्य स्वागत कस्बे के बस अड्डे पर मंगलवार को किया जाएगा। उनके स्वागत को लेकर कार्यकतार्ओं…

साझा करें WhatsAppFacebookX
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का होगा नांगल में स्वागत

जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को दी जानकारी, कार्यकतार्ओं में भारी उत्साह
नागल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा भव्य स्वागत कस्बे के बस अड्डे पर मंगलवार को किया जाएगा। उनके स्वागत को लेकर कार्यकतार्ओं में भारी उत्साह है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। यह बातें प्रेस वार्ता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम वर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 22 सितंबर को सहारनपुर आ रहे हैं। सहारनपुर जाते समय उनका काफिला नागल से होकर गुजरेगा। इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कस्बे के बस अड्डा स्थित बिजली घर के निकट भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। चौधरी मांगेराम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार इस क्षेत्र से गुजरने पर स्वागत का विशेष महत्व है। सभी कार्यकतार्ओं में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए एक नई ऊर्जा के साथ जोश दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बस अड्डे पर एकत्र होकर उनका अभिनंदन करेंगे। भाजपा नेता कपिल डावर ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यकतार्ओं को समय पर पहुंचने के लिए सूचित कर दिया गया है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकतार्ओं में नये उत्साह का संचार होगा।