शामली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बकाया बिलों की वसूली के लिए विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बा चौसाना के गांव जिजौला और अलीपुरा में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जेई आजम अकबर के नेतृत्व में टीम ने घर-घर पहुंचकर बिजली मीटर, केबल और कनेक्शनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदार एक दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं छह खराब मीटरों को बदलकर नए मीटर लगाए गए। चेकिंग के दौरान कई घरों में मीटर तक पहुंचने वाले केबलों की जांच की गई। कुछ स्थानों पर केबल में कट के निशान मिलने पर मीटर से छेड़छाड़ की आशंका के चलते जांच की गई। विद्युत विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं को मीटर और बिजली लाइन से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत दी। अभियान के दौरान बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की गई। 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदार एक दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। अचानक हुई कार्रवाई से बकायेदारों में अफरा-तफरी मच गई। जेई आजम अकबर ने बताया कि बिजली चोरी रोकने और बकाया बिलों की वसूली के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के जरिए ही बिजली का इस्तेमाल करने और समय से बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मीटर से छेड़छाड़ या बिजली चोरी की पुष्टि होने पर संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के साथ खराब मीटरों को बदलना और बकाया बिलों की वसूली सुनिश्चित करना है।
जिजौला-अलीपुरा में बिजली विभाग की सघन चेकिंग, एक दर्जन से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे
शामली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बकाया बिलों की वसूली के लिए विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बा चौसाना के गांव जिजौला और अलीपुरा में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जेई आजम अकबर के नेतृत्व में टीम ने घर-घर पहुंचकर…