स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय कोबुडो चैंपियनशिप में राजधानी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण समेत 14 पदक जीते

लखनऊ की सिमरन ने 40 किग्रा कोबुडो काता में स्वर्ण और शुभम श्रीवास्तव ने 56 किग्रा में रजत पदक जीता। 34 किग्रा वर्ग में सानिया ने काता में स्वर्ण और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रजत पदक हासिल किया।

राष्ट्रीय कोबुडो चैंपियनशिप में राजधानी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण समेत 14 पदक जीते
राष्ट्रीय कोबुडो चैंपियनशिप में राजधानी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण समेत 14 पदक जीते

लखनऊ/कानपुर । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में 3 और 4 अक्टूबर को हुई चौथी राष्ट्रीय कोबुडो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। प्रदेश की इस सफलता में लखनऊ के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। राजधानी के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में नौ स्वर्ण और पांच रजत समेत कुल 14 पदक जीते।

 लखनऊ की सिमरन ने 40 किग्रा कोबुडो काता में स्वर्ण और शुभम श्रीवास्तव ने 56 किग्रा में रजत पदक जीता। 34 किग्रा वर्ग में सानिया ने काता में स्वर्ण और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रजत पदक हासिल किया।

47 किग्रा में ज्योति महंगू ने काता में स्वर्ण और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रजत पदक जीता। 48 किग्रा वर्ग में देव वर्धन ने काता और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किए। आकांक्षा रावत ने 42 किग्रा में काता का स्वर्ण और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रजत पदक जीता। 43 किग्रा में ज्योति सुंदर ने काता का स्वर्ण और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रजत पदक हासिल किया। वहीं 39 किग्रा वर्ग में अर्चना ने काता और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दोनों में स्वर्ण पदक जीते।

टीम के कोच अनुराग सिंह चौहान और मैनेजर रितिका स्वर्णकार रहे। कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन राजधानी के लिए गौरव की बात है। महासचिव शोभित पाण्डेय ने भी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें