स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वाराणसी प्रवास के दौरान सात मैराथन संगठनात्मक बैठकें की

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वाराणसी प्रवास के दौरान सात मैराथन संगठनात्मक बैठकें की

पायनियर समाचार सेवा। वाराणसी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव और विधान परिषद चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। वाराणसी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत और प्रदेश की सभी 11 एमएलसी सीटों पर कब्जे के लक्ष्य के साथ भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में ला दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सात और आठ अक्टूबर को वाराणसी प्रवास के दौरान सात मैराथन संगठनात्मक बैठकें हुर्इं। इन बैठकों में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। नितिन नवीन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से मैदान में उतरने का आहृान किया।
आगामी स्रातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनावों के लिए 15 दिन से भी कम समय शेष होने के मद्देनजर उन्होंने मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित करने और जनसंवाद तेज करने पर जोर दिया।
नितिन नवीन ने बैठकों के दौरान जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बैठक में मौजूद अधिकांश कार्यकर्ता अनुभवी हैं और संगठन को धरातल पर मजबूत करने की कार्यप्रणाली से भलीभांति परिचित हैं। ऐसे में अब जरूरत है कि इस अनुभव को चुनावी अभियान में प्रभावी ढंग से उतारा जाए।
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले स्रातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करना संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां होने वाली राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों पर देश-दुनिया की नजर रहती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आहृान किया।
बैठकों में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, विपिन सिंह, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें