स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को डीएम ने दिलाई 9.60 लाख की मददपिता ने घास-लकड़ी और खेती कर पढ़ाया, बेटी बनी वैज्ञानिक तो बेटा मनीष बना डिप्टी जेलरखटीमा में पाइप लाइन बंद होने से जलभराव, 8-10 परिवार प्रभावित‘लव लॉटरी’ फिल्म के साथ कथावाचक और वॉइस ओवर कलाकार तरिक अहमद बड़े पर्दे पर अपने करियर का नया अध्याय लिखने को तैयारएशियाई खेलों में भारत का कबड्डी में स्वर्णिम डबल, महिला के बाद पुरुष टीम ने भी जीता गोल्डभारतीय निशानेबाजों की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता रजत पदकएशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी का गोल्डन चौकाआरएस सागर मेमोरियल टेनिस: अनन्या जैन ने जीता एकल खिताब, शगुन-इरम की जोड़ी बनी युगल चैंपियनकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टरेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को डीएम ने दिलाई 9.60 लाख की मददपिता ने घास-लकड़ी और खेती कर पढ़ाया, बेटी बनी वैज्ञानिक तो बेटा मनीष बना डिप्टी जेलरखटीमा में पाइप लाइन बंद होने से जलभराव, 8-10 परिवार प्रभावित‘लव लॉटरी’ फिल्म के साथ कथावाचक और वॉइस ओवर कलाकार तरिक अहमद बड़े पर्दे पर अपने करियर का नया अध्याय लिखने को तैयारएशियाई खेलों में भारत का कबड्डी में स्वर्णिम डबल, महिला के बाद पुरुष टीम ने भी जीता गोल्डभारतीय निशानेबाजों की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता रजत पदकएशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी का गोल्डन चौकाआरएस सागर मेमोरियल टेनिस: अनन्या जैन ने जीता एकल खिताब, शगुन-इरम की जोड़ी बनी युगल चैंपियनकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्ट

रक्षाबंधन ने दिया प्रेम और समानता का संदेश

रक्षाबंधन ने दिया प्रेम और समानता का संदेश

ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मानसिक दिव्यांग महिलाओं एवं बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राखी सिर्फ कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, यह उस रिश्ते का एहसास है। जिसमें अपनापन, सम्मान और स्नेह होता है। इसी भावना के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने इस वर्ष भी गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व उन मानसिक दिव्यांग महिलाओं एवं बच्चियों के साथ मनाया। जिनके जीवन में अपनों का साथ और त्योहारों की खुशियां अक्सर अधूरी रह जाती हैं। पॉल मर्सी होम (दया सदन), वृंदावन कॉलोनी लखनऊ में आयोजित यह कार्यक्रम महज एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, स्नेह और अपनत्व का ऐसा खूबसूरत उत्सव बन गया, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया।

महिलाओं एवं बच्चियों ने जब अपने हाथों से राखी बांधी और बदले में उन्हें प्यार, सम्मान एवं अपनत्व मिला, तो उनके चेहरों पर खिली मुस्कान पूरे कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत तस्वीर बन गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक जितेंद्र सिंह एवं सरिता सिंह ने किया। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं एवं बच्चियों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं कराईं। उनके उत्साह और खुशी को बढ़ाने के लिए चार महिलाओं को प्यारी राखी बहना एवं  उनमें से एक महिला को राखी स्टार जैसे विशेष सम्मान दिए गए।

इन सम्मान के दौरान महिलाओं एवं बच्चियों के चेहरे पर दिखाई देने वाली खुशी और उत्साह ने पूरे वातावरण को भावुक और खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में जीएस विरदी एवं पवन सिंह ने अपने मधुर गीत-संगीत से ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण हंसी, खुशी और उल्लास से भर उठा।

गीतों की धुन पर महिलाओं एवं बच्चियों ने खूब आनंद लिया और उनके चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चियों को बंद-मक्खन, हलुआ-चना, फल एवं मिठाई इत्यादि खिलाई गई। साथ ही संस्था की ओर से 50 किलो आटा, 60 किलो चावल, 30 किलो दाल, 18लीटर तेल,17 किलो चीनी, 18 किलो पोहा सहित अन्य राशन सामग्री भी भेंट की गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें