मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अल्मोड़ा

अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था द्वारा फौजी भाइयों को भेजी गईं राखी

3000 राखियां लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार एवं सूबेदार मेजर सतनाम सिंह को सौंपी । पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह सरहद पर तैनात वीर फौजी भाइयों के लिए 3000 राखियां लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार एवं…

साझा करें WhatsAppFacebookX
अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था द्वारा फौजी भाइयों को भेजी गईं राखी
  • 3000 राखियां लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार एवं सूबेदार मेजर सतनाम सिंह को सौंपी ।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह सरहद पर तैनात वीर फौजी भाइयों के लिए 3000 राखियां लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार एवं सूबेदार मेजर सतनाम सिंह को सौंपी गईं। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि समय पर आपकी राखियां सरहद पर पहुंच जाएंगी। महिला कल्याण संस्था ने अपने संदेश में फौजी भाइयों की लंबी उम्र की कामना की तथा उनके स्वस्थ रहने एवं इसी प्रकार देश की रक्षा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। राखी देने वालों में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल सचिव पुष्पा सती संरक्षक शांति शाह एवं प्रचार प्रसार मंत्री ममता चौहान एवं संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।