मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के छानी गांव में ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा शहर एवं ग्रामीण इलाकों में लोग लेपॉर्ड के साये में जीने को मजबूर हैं। अल्मोड़ा शहर में मोहल्लों में आये दिन तेदुओं की दस्तक दिखाई देने लगी है।…

साझा करें WhatsAppFacebookX
अल्मोड़ा के छानी गांव में ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला
  • घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा शहर एवं ग्रामीण इलाकों में लोग लेपॉर्ड के साये में जीने को मजबूर हैं। अल्मोड़ा शहर में मोहल्लों में आये दिन तेदुओं की दस्तक दिखाई देने लगी है। वहीं अल्मोड़ा के बाड़ेछीना क्षेत्र के छानी गांव में बुधवार को तेंदुए ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दीवान सिंह के हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घायल दीवान सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दीवान सिंह अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में झाड़ी में छिपे तेंदुए ने पीछे से अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाए और घायल हो गए। उनके हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। वन विभाग की टीम ने घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। वन विभाग के रेंजर मोहन नाम आर्य ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास जल्द ही पिंजड़ा लगाया जाएगा, ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उसे पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करेगी। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने और गांव के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और बुर्जुगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।