स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

रबी 2026-27 में नि:शुल्क बीज मिनीकिट के लिए बुकिंग शुरू, किसान जल्द कराएं पंजीकरण

मसूर, तोरिया, सरसों के मिनीकिट फ्री, गेहूं-चना समेत अन्य बीजों पर 50% तक अनुदान

रबी 2026-27 में नि:शुल्क बीज मिनीकिट के लिए बुकिंग शुरू, किसान जल्द कराएं पंजीकरण

लखीमपुर-खीरी। जनपद के किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा रबी सत्र 2026-27 में किसानों की पैदावार बढ़ाने और उन्नत किस्म के बीजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नि:शुल्क बीज मिनीकिट एवं अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई है। जिले में इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अनिवार्य रूप से आॅनलाइन पोर्टल पर बुकिंग करानी होगी। बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कृषि विभाग ने किसानों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है।

कृषि विभाग के अनुसार किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वयं घर बैठे आॅनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। जिन किसानों को आॅनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, वे अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार, विकास खंड स्थित कृषि विभाग के कार्यालय, जनसेवा केंद्र अथवा क्षेत्रीय कृषि कार्मिकों से संपर्क कर नि:शुल्क बुकिंग करा सकते हैं। योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा मसूर, तोरिया, राई/सरसों के मिनीकिट नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे।वहीं गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, तोरिया, राई/सरसों आदि फसलों के प्रमाणित बीज निर्धारित योजनाओं एवं पात्रता के अनुसार अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सामान्यत: अनुदान बीज मूल्य के अधिकतम 50 प्रतिशत तक अनुमन्य होगा, जबकि विभिन्न योजनाओं में अनुदान की सीमा संबंधित योजना के प्रावधानों के अनुसार तय होगी।

बुकिंग की प्रक्रिया!
किसान पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से बुकिंग करें, इच्छित फसल एवं बीज का चयन करें, किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करें, मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी सत्यापित करें तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार फसल मिनीकिट/बीज का चयन कर आवेदन सबमिट करें। बुकिंग के उपरांत आवश्यकता अनुसार ई-लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें