स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

पुरुष एकल में भूमेश, महिला एकल में अपराजिता फाइनल में

किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहले दिन कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दर्ज की जीत

पुरुष एकल में भूमेश, महिला एकल में अपराजिता फाइनल में
बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में मंगलवार से शुरू हुई किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्मैश लगाते शटलर।

लखनऊ, 29 सितंबर 2026। भूमेश उतरानी ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन के साथ पुरुष एकल  की खिताबी होड़ में स्थान सुरक्षित किया। इसके साथ ही अपराजिता घोषाल ने महिला एकल फाइनल में जगह बनाई।उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित  टूर्नामेंट में 29 व 30 सितंबर को सीनियर व अंडर-19 वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है।

बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में मंगलवार से खेले गए मैचों में पुरुष एकल के सेमीफाइनल में भूमेश उतरानी को जीत के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने आदित्य सिंह को 16-14, 15-13 से शिकस्त दी।

इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में भूमेश ने अतुल मोहन त्रिपाठी को 15-9, 15-12 से, आदित्य सिंह ने अवनीश तिवारी को 15-11, 15-4 से और नीलेश भट्ट ने दिविज सिंह को 15-12, 15-11 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया था। महिला एकल के सेमीफाइनल में अपराजिता घोषाल ने श्रेयांशी मिश्रा को आसानी से 15-9, 15-6 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

बालक अंडर-19 एकल में नीलेश भट्ट, अक्षय पाण्डेय, प्रज्जवल पाठक व शाश्वत कुमार शुक्ला ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नीलेश भट्ट ने पारस दत्त ध्यानी को 15-12, 15-7 से, अक्षय ने वेदांश थापा को 15-7, 15-8 और प्रज्जवल ने एकांश प्रताप सिंह को 15-11, 15-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में मिश्रित युगल में आदित्य सिंह व स्नेहा सिंह ने वी बृनिवाश व गंगा पाण्डेय को 15-6, 15-6 से हराया। वहीं पुरुष युगल में आदित्य सिंह व शौर्य प्रताप सिंह और हर्ष मिश्रा व पीयूष यादव ने भी सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।बालिका अंडर-19 एकल क्वार्टर फाइनल में अपर्णा सिंह ने गौरी दुबे को 15-7, 15-12 से हराया जबकि बालक अंडर-19 युगल क्वार्टर फाइनल में अरिंजय सिंह व शाश्वत कुमार शुक्ला की जोड़ी ने आगा अब्बास इब्राहीम व वेदांश थापा को 15-13, 15-12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

आयोजन अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल व आयोजन सचिव संदीप अग्रवाल ने बताया कि चैंपियनशिप में 29 व 30 सितंबर को अंडर-19 व सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे है। इन वर्गों के फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे और दोपहर दो बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। फिर एक दिन के विराम के बाद 2 से 4 अक्टूबर तक  अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें