स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

प्राथमिकता पर ठीक कराए जाएं विद्युत पोल व तार: डीएम

डीएम ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश

प्राथमिकता पर ठीक कराए जाएं विद्युत पोल व तार: डीएम

 गोण्डा ।   जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद में विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, खराब मौसम के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोल एवं विद्युत लाइनों तथा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को लेकर विस्तार से समीक्षा की।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुचारू रखा जाए। खराब मौसम के कारण जहां कहीं भी विद्युत पोल टूटे हैं अथवा विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, वहां तत्काल टीम भेजकर मरम्मत कार्य कराया जाए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आमजन से विशेष अपील की कि यदि किसी गांव, बाजार अथवा अन्य क्षेत्र में विद्युत पोल टूट गया हो, तार क्षतिग्रस्त हो अथवा विद्युत आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो तो नागरिक स्वयं विद्युत लाइन या पोल को ठीक करने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारी अथवा नजदीकी विद्युत पावर हाउस से संपर्क करें।


विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों एवं टूटे पोल को छूना अथवा स्वयं मरम्मत करना अत्यंत खतरनाक हो सकता है। विभागीय टीम के पहुंचने तक नागरिक विद्युत तारों एवं पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
इससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं जनहानि को रोका जा सकेगा। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्युत व्यवस्था को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जाए।


बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत गोण्डा, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण गोण्डा, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण करनैलगंज, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण मनकापुर, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण नवाबगंज सहित विद्युत विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें