स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

प्राथमिकता पर निस्तारित हों समाधान दिवस की शिकायतें: डीएम

सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी समस्याएं

प्राथमिकता पर निस्तारित हों समाधान दिवस की शिकायतें: डीएम

गोण्डा। शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील गोण्डा सदर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।


जनसुनवाई के दौरान तहसील सदर में कुल 135 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया। शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या समय से तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांच के समय पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।


उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफीध्वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।

अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों जैसे मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण छड़ी, कान की मशीन, क्षय रोग रोगियों को पोषण पोटली, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र भी जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा वितरित किया गया।


इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी सदर जीतेंद्र गौतम, तहसीलदार सदर मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय, एलडीएम विनोद तिवारी तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें