स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

फार्मेलिन रिसाव से मची अफरा-तफरी,पुलिस ने संभाला मोर्चा

फार्मेलिन रिसाव से मची अफरा-तफरी,पुलिस ने संभाला मोर्चा

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र में किसान पथ पर देर सोमवार शाम मामपुर बाना और नगुवामऊ गांव के बीच फॉर्मेलिन से भरा टैंकर टायर फटने के बाद पलट गया। टैंकर से रसायन का रिसाव होने पर आसपास के गांवों में अफरातफरी मच गई। रसायन की गंध और संपर्क से हजारों लोगों को नाक,आँख ,गले में जलन और सांस लेने में परेशानी होने की शिकायतें सामने आई और इस मौके पर एहतियातन पुलिस ने आस पास की दुकानें बंद कराई व किसान पथ पर तत्काल यातायात रोककर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला। 

जानकारी के मुताबिक,सोमवार रात करीब 6:30 बजे टैंकर संडीला स्थित केमिकल फैक्टरी से फॉर्मेलिन लेकर गुड़ंबा स्थित प्लाइवुड फैक्टरी की ओर जा रहा था।किसान पथ पर मामपुर बाना के पास टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर पलट गया। इसके बाद सड़क पर रसायन फैलने लगा और रिसाव का असर मामपुर बाना,भीखापुरवा भैसामऊ,गाजीपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में महसूस किया गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने किसान पथ पर घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर पहले ही यातायात रोक दिया। 

जिससे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा सके। सूचना डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद व एसीपी बीकेटी अंकित बंसल घटना स्थल पर पहुंचकर देर रात तक संबंधित टीमों के साथ रिसाव और रसायन के फैलाव को नियंत्रित करवाने में जुटे रहे। मंगलवार को भी पुलिस ने घटना स्थल को बैरिकेटिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गो से निकलवाया हालांकि ग्रामीणों,आसपास के लोगों में रसायन के प्रभाव को लेकर चिंता बनी रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें