स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाकर लखनऊ में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाकर लखनऊ में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

दो मोबाइल,दो बांग्लादेशी पासपोर्ट, एक पैन कार्ड और भारत निर्वाचन आयोग का वोटर आईडी कार्ड बरामद, दस्तावेज तैयार करने वाला भी पकड़ा गया

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। भारत में कथित रूप से अवैध तरीके से रह रहा एक बांग्लादेशी नागरिक को बाजारखाला पुलिस ने गिरफ्तार किया। जहां पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल,दो बांग्लादेशी पासपोर्ट, एक पैन कार्ड और भारत निर्वाचन आयोग का वोटर आईडी कार्ड बरामद किया। आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी बनवाकर बैंक खाता भी खुलवाया था। मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, दोअक्टूबर को सूचना मिली थी कि भदेवा क्षेत्र में एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक रह रहा है और फर्जी भारतीय पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर रहा है।

सूचना के आधार पर बाजारखाला पुलिस ने गुलजारनगर चौकी क्षेत्र में ऐशबाग रेलवे स्टेशन रोड के पास चेकिंग और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। जहां पकड़े गए आरोपी की पहचानसज्जाद हुसैन (28) के रूप में हुई, जो मूल रूप से चटोग्राम, बांग्लादेश का निवासी बताया गया है और वर्तमान में भदेवा स्थित नसीरूल्ला अपार्टमेंट में रह रहा था। जहां पुलिस ने उसके पास से दो बांग्लादेशी पासपोर्ट, भारतीय पैन कार्ड, वोटर आईडी और दो मोबाइल बरामद किया। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों के सत्यापन और पूछताछ में उसके वीजा की अवधि समाप्त होने तथा कथित तौर पर फर्जी भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराकर भारत में रहने की जानकारी सामने आई। 

पूछताछ के दौरान सज्जाद ने कथित तौर परमो. तलहा (40) का नाम बताया। पुलिस के अनुसार, तलहा भदेवा का निवासी है और उसी ने सज्जाद के भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार किए थे। इसके बाद पुलिस ने तलहा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बाजारखाला थाने में मुकदमादर्ज किया है। साथ ही आरोपियों के भारत में रहने के उद्देश्य और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच जारी है।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई और दस्तावेजों की विस्तृत जांच जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें