मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
देहरादून

पीजी डॉक्टरों का आंदोलन तेज, ओपीडी सेवाएं बाधित

इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने और पीजी डॉक्टरों को छोड़ने के फैसले पर आक्रोश, बोले—हक लेकर ही रहेंगे पायनियर समाचार सेवा। देहरादून । पीजी डॉक्टरों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर पीजी डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन करते…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पीजी डॉक्टरों का आंदोलन तेज, ओपीडी सेवाएं बाधित
  • इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने और पीजी डॉक्टरों को छोड़ने के फैसले पर आक्रोश, बोले—हक लेकर ही रहेंगे

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून । पीजी डॉक्टरों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर पीजी डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया और अस्पताल परिसर के बाहर बैठकर धरना दिया। डॉक्टरों के आंदोलन के कारण मरीजों को ओपीडी में उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंदोलनरत पीजी डॉक्टरों ने इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाए जाने और पीजी डॉक्टरों को छोड़ने के फैसले पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वे अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। अब हक लेकर ही रहेंगे के नारे के साथ डॉक्टरों ने अपना विरोध जारी रखने की बात कही। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने से अस्पताल पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। कई मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।