मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

श्रावण मास, बारावफात एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी

पायनियर संवाददाता। रूरा, कानपुर देहात रुरा थाना परिसर में श्रावण मास, बारावफात एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज…

साझा करें WhatsAppFacebookX
श्रावण मास, बारावफात एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी

पायनियर संवाददाता। रूरा, कानपुर देहात

रुरा थाना परिसर में श्रावण मास, बारावफात एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज के द्वारा की गई। बैठक के दौरान आगामी पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

थाना प्रभारी द्वारा सभी धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर चेयरमैन रामजी गुप्ता, नगर पंचायत लिपिक सैनूर अहमद, सभासद विशाल कुशवाहा, सभासद सुरेश कुमार, सभासद आशुतोष मिश्रा छोटे भईया, मुस्तफा सिद्दीकी, पाथा माई मंदिर के पुजारी श्यामजी शुक्ला, गोविंद सिंह गौर, सत्यम कठेरिया, मौलाना राशिद, पीर अली, नौशाद खान, मोहम्मद रिजवान आदि रहे।