स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मंडलीय क्रिकेट में लखनऊ चैंपियन, फाइनल में हरदोई को 85 रन से हराया

लखनऊ ने प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में उन्नाव को 12 रन से हराया।

मंडलीय क्रिकेट में लखनऊ चैंपियन, फाइनल में हरदोई को 85 रन से हराया
मंडलीय क्रिकेट में लखनऊ चैंपियन, फाइनल में हरदोई को 85 रन से हराया

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रायबरेली के रेलवे कोच फैक्ट्री क्रिकेट स्टेडियम, लालगंज में आयोजित मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता (14 वर्षीय बालक वर्ग) में लखनऊ जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। एक अक्टूबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने हरदोई को 85 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई और सीतापुर की टीमों ने प्रतिभाग किया।लखनऊ ने प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में उन्नाव को 12 रन से हराया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने विजय के 29 और आयुष के 20 रन की मदद से 12 ओवर में पांच विकेट पर 80 रन बनाए। जवाब में उन्नाव की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर 68 रन ही बना सकी।फाइनल में भी लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआती झटकों के बाद विजय ने तेजतर्रार 46 रन और इशराक ने 25 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों की पारियों की बदौलत लखनऊ ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 122 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई की टीम लखनऊ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 9.4 ओवर में महज 37 रन पर सिमट गई। लखनऊ से मो. कैफ और शबजान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट झटके।  

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें