मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक की
तीनों जनपदों को सी-डी श्रेणी मिलने पर जताई नाराजगी, रैंकिंग सुधारने के दिये निर्देश

बैठक में सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी रहे शामिल
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर, राजस्व, चकबंदी वादों और कानून व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डीएवाई-एनआरएलएम आरएफ-सीआईएफ में सहारनपुर को सी श्रेणी, जननी सुरक्षा योजना में तीनों जनपदों को सी श्रेणी, फैमिली आईडी में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर को सी श्रेणी, 15वां वित्त और 5वां वित्त आयोग ग्राम पंचायत में मुजफ्फरनगर को सी श्रेणी, एसबीएम जी फेज-2 में सहारनपुर-शामली को सी श्रेणी, राज्य योजना में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर को डी श्रेणी, आईसीडीएस पोषण अभियान में मुजफ्फरनगर-शामली को सी और सहारनपुर को डी श्रेणी तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में तीनों जनपदों को डी श्रेणी मिलने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा सभी विभाग सर्वोच्च रैंकिंग के लिए प्रयास करें, सी-डी वाले कार्यशैली सुधारें और ए श्रेणी वाले निरंतरता बनाए रखें।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में जियो टैगिंग कर सुधार किया जाए, पर्यटन विभाग के पाथवे व साइनेज कार्य इसी माह पूरे हों। फैमिली आईडी में प्रगति के लिए अधिशासी अधिकारियों की अलग बैठक हो। विद्युत बिल सुधार में लापरवाही न हो, पीएम किसान सम्मान निधि, निराश्रित महिला पेंशन, अंश संशोधन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण और पीएम स्वनिधि के प्रकरण शत-प्रतिशत निस्तारित हों।
आईटीआई छात्रों के लिए पीएम सेतु योजना में स्थानीय उद्योगों की मांग अनुसार कोर्स डिजाइन कर एडवांस ट्रेनिंग देने और एनएपीएस के तहत रजिस्ट्रेशन कर उद्योगों से समन्वय बढ़ाने को कहा। फसल बीमा को प्रोत्साहित करने और वीबीजी रामजी के लंबित भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए।
आईजीआरएस प्रकरण डिफाल्टर न हों, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शिकायतकर्ता से वार्ता कर फीडबैक लिया जाए। सेवा संकल्प अभियान की रिपोर्ट प्रतिदिन पोर्टल पर फीड हो। राजस्व वसूली लक्ष्य अनुरूप हो, 3 से 5 वर्ष पुराने राजस्व वादों, 3 वर्ष पुराने चकबंदी वादों का निस्तारण हो, चारागाह भूमि कब्जा मुक्त हो और पैमाइश रोवर से हो।
बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर अरविन्द कुमार चौहान, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी शामली आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर डॉ. सुनील कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुजफ्फरनगर देश दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी शामली सत्येन्द्र सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त दुष्यंत कुमार सिंह सहित लोक निर्माण, सिंचाई, जल निगम, चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



