स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

मिशन शक्ति के तहत पति-पत्नी के पुराने विवाद का कराया समाधान

सीओ अनूप कुमार सिंह और कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव की पहल, महिलाओं को किया गया सम्मानित

मिशन शक्ति के तहत पति-पत्नी के पुराने विवाद का कराया समाधान

जलालपुर, अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जलालपुर कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी के बीच वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने की पहल की। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें आपसी मतभेद दूर करने और परिवार में प्रेम, विश्वास व सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव की मौजूदगी में मिशन शक्ति टीम ने पारिवारिक विवाद को गंभीरता से सुना। इस दौरान दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी बातचीत और सामंजस्य से समस्या का समाधान निकालने पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पारिवारिक समस्याओं को संवाद, धैर्य और आपसी समझ से सुलझाया जा सकता है। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से परिवार में शांति और सौहार्द कायम रहता है।


इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने महिलाओं को वस्त्र एवं चित्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास प्रदान करना है। महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें उचित मार्गदर्शन देना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।


कार्यक्रम में उपनिरीक्षक ममता यादव, वंदना सरोज और रजनी के साथ महिला कांस्टेबल काजल शाक्य व कुसुम चौहान, डाली मिश्रा, राखी सहित मिशन शक्ति टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाने के साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान तथा परिवारों में आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें