स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पत्नी को किचन में बंद कर अधेड़ ने लगाया फंदा426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलपत्नी को किचन में बंद कर अधेड़ ने लगाया फंदा426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायल

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज़-6.0 के अंतर्गत साइबर अपराधों से बचाव के दिए उपाय

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन को लेकर चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति के 6.0 अभियान के तहत शनिवार को बीकेटी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने चंन्द्रिका देवी मंदिर परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं,पुलिस हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने उन्हें बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग किया जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा,1090 महिला पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि इन सेवाओं का उद्देश्य जरूरत के समय संबंधित लोगों तक सहायता पहुंचाना है। 

महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के साथ महिला सुरक्षा केंद्र,महिला हेल्प डेस्क,पिंक बूथ और पिंक स्कूटी जैसी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। उन्हें समझाया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी,उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय संबंधित पुलिस अधिकारियों और हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता लेनी चाहिए। टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अनुचित व्यवहार की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। 

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले जालसाज फोन कॉल,संदेश, फर्जी लिंक और अन्य माध्यमों से लोगों को अपने जालमें फंसाने का प्रयास करते हैं ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी,ओटीपी, एटीएम या अन्य संवेदनशील विवरण साझा नहीं करने चाहिए। टीम ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी इसके साथ ही यूपी कॉप एप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत बीकेटी तहसील थाना बीकेटी जनपद लखनऊ में समाधान दिवस मेंशिकायतकर्ताओं की समस्या सुनी गई तथा उसका समाधान किया गया तथा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जागरूक किया|

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें