स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बच्चियों को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बच्चियों को किया जागरूक

रैली निकालकर बताए महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के तरीके, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत मंगलवार को रहीमाबाद कस्बेमें महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं और बच्चों को पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों को आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, अग्निशमन सेवा 101, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108 और 102, महिला हेल्पलाइन 1090, महिला सहायता नंबर 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई।

पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ और पिंक स्कूटी जैसी सुविधाओं के बारे में भी बताया। इसके अलावा यूपी कॉप एप के उपयोग और साइबर अपराध से बचने के तरीकों की जानकारी दी गई। ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चुप न रहने और पुलिस की सहायता लेने की अपील की गई। रहीमाबाद थाने की महिला उपनिरीक्षक संध्या पटेल, महिला कांस्टेबल रुबिया और आरक्षी मनोज सागर ने अभियान में भाग लेकर लोगों को जागरूक किया। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें