मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

छात्र की पिटाई का आरोप, विरोध करने पहुंचे अभिभावकों से बदसलूकी

स्कूल से टीसी देकर निकाला पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। मोहान रोड पर स्थित सफा पब्लिक स्कूल  पर कक्षा चार के छात्र की पिटाई और उसके अभिभावकों के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने मलिहाबाद थाने में तहरीर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
छात्र की पिटाई का आरोप, विरोध करने पहुंचे अभिभावकों से बदसलूकी

स्कूल से टीसी देकर निकाला

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहान रोड पर स्थित सफा पब्लिक स्कूल  पर कक्षा चार के छात्र की पिटाई और उसके अभिभावकों के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने मलिहाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिर्जागंज निवासी तारिक हबीब खान के अनुसार उनका पुत्र हमजा खान 12 वर्षीय  कक्षा चार का छात्र है। आरोप है कि गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के समय जब वह बेटे को लेने पहुंचे तो कक्षा के अन्य बच्चों ने बताया कि कक्षा चार के शिक्षक इमाम सर ने हमजा की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की है।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में स्कूल प्रशासन से शिकायत की तो रिसेप्शन पर बुलाए जाने के बाद प्रिंसिपल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने जो करना है कर लीजिए कहकर उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया और उनकी पत्नी को धक्का देकर स्कूल परिसर से बाहर निकलवा दिया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने छात्र हमजा खान को ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी कर स्कूल से निकाल दिया। पीड़ित ने मलिहाबाद पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में स्कूल प्रबंधक अरशद खान ने बताया पीटने का मामला सरासर गलत है, ऐसी कोई घटना नहीं घटी।  इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि छात्र के पिता द्वारा  तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।