स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पटना-कोटा एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पटना-कोटा एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

जौनपुर से आगरा, मथुरा और कोटा का सफर हुआ आसान

पायनियर संवाददाता। जौनपुर

प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जौनपुर सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने आज सायं 5:41 बजे जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही जौनपुर सिटी स्टेशन पर इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव विधिवत प्रारंभ हो गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा कि यह जौनपुर के लिए ऐतिहासिक दिन है। रेल मंत्रालय द्वारा पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत करना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग का परिणाम है। इससे जौनपुर सीधे राजस्थान से जुड़ गया है। हमारे छात्रों, व्यापारियों व श्रद्धालुओं को अब आगरा ,मथुरा , भरतपुर और कोटा जैसे शहरों के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में जौनपुर का चौतरफा विकास हो रहा है।

ट्रेन का ठहराव समय:
– 13239 पटना-कोटा: प्रतिदिन आगमन 17:41, प्रस्थान 17:43
– 13240 कोटा-पटना: प्रतिदिन आगमन 12:35, प्रस्थान 12:37

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, स्टेशन अधीक्षक, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्य, सारिका सोनी, अजय सिंह, मंत्री जी जनसंपर्क अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, अमित सिंह वत्स, मनोज वत्स, माधुरी गुप्ता, ब्रह्मेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, राजकेसर पाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, विकाश, नंदलाल यादव, संतोष मौर्या एवं संदीप श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस ठहराव से जौनपुर से कोटा के कोचिंग छात्रों, आगरा जाने वाले पर्यटकों, मथुरा में बांकेबिहारी एवं मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं तथा व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें