फिर अर्जेंटीना के ‘संकटमोचक’ बने मेस्सी,देखें तस्वीरें

 मिस्र के खिलाफ 79वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ रही मौजूदा चैंपियन टीम को अर्जेंटीना ने मेस्सी के जादुई खेल की बदौलत 3-2 से हराकर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया। अब अर्जेंटीना का सामना शनिवार को कंसास सिटी में स्विट्जरलैंड या कोलंबिया से होगा।

अटलांटा। लियोनेल मेस्सी ने एक बार फिर अर्जेंटीना के लिए ‘संकटमोचक’ की भूमिका निभाई। मिस्र के खिलाफ 79वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ रही मौजूदा चैंपियन टीम को अर्जेंटीना ने मेस्सी के जादुई खेल की बदौलत 3-2 से हराकर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया। अब अर्जेंटीना का सामना शनिवार को कंसास सिटी में स्विट्जरलैंड या कोलंबिया से होगा। निर्धारित समय में 11 मिनट बाकी रहने तक अर्जेंटीना 0-2 से पिछड़ रहा था और ऐसा लगने लगा था कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद अब मेस्सी की भी विदाई तय है। इसके बाद अर्जेंटीना ने चमत्कारिक वापसी करते हुए तीन गोल दागे। आखिरी सीटी बजने के बाद मेस्सी अपने आंसू नहीं रोक सके।

‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे निकले मेस्सी

लियोनेल मेस्सी ने इस मैच में शानदार खेल दिखाते हुए ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड (दोनों से एक गोल आगे) को पीछे छोड़ दिया है। इंग्लैंड के हैरी केन छह गोल के साथ रेस में बने हुए हैं। मेस्सी 2022 विश्व कप में एमबाप्पे के बाद दूसरे और 2014 में चार गोल के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके साथ ही विश्व कप के मैचों में लगातार गोल करने का मेस्सी का सिलसिला 2022 से चला आ रहा है। वह लगातार नौ मैचों में 13 गोल कर चुके हैं।

  अटलांटा में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ़ 16 सॉकर मैच के दौरान अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (10) अपनी टीम का दूसरा गोल करने का जश्न मनाते हुए।

पेनल्टी चूके, फिर 83वें मिनट में दागा करियर का 21वां विश्व कप गोल

मैच के 15वें मिनट में मिस्र के यासिर इब्राहिम ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। अर्जेंटीना को 19वें मिनट में पेनल्टी के जरिए बराबरी का मौका मिला, लेकिन मेस्सी के शॉट को मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबीर ने बचा लिया। विश्व कप इतिहास में मेस्सी आठ में से चार पेनल्टी किक पर गोल करने में नाकाम रहे हैं।

इसके बाद 67वें मिनट में मुस्तफा जिको ने गोल कर मिस्र की बढ़त 2-0 कर दी। दो गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना के क्रिस्टियन रोमेरो ने 79वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद 83वें मिनट में मेस्सी ने गोंजालो मोंटियेल के पास पर इस विश्व कप का अपना आठवां और विश्व कप करियर का 21वां गोल दागकर टीम को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

स्टॉपेज टाइम में एंजो फर्नांडिस ने दागा विजयी गोल

मैच के आखिरी क्षणों में रोमांच चरम पर था। स्टॉपेज टाइम में एंजो फर्नांडिस ने अर्जेंटीना के लिए तीसरा और विजयी गोल दागकर टीम को क्वार्टर फाइनल का टिकट दिला दिया। जीत के बाद भावुक हुए कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा, यह काफी भावुक करने वाला पल है। क्या टीम है।

 अटलांटा में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच हुए वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ़ 16 सॉकर मैच के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए।

वहीं विजयी गोल दागने वाले फर्नांडिस ने कहा, “यह शानदार टीम है जो कभी हार नहीं मानती। कतर में विश्व कप जीतने के बाद चार साल बीत गए हैं और हम यहां एक और विश्व कप जीतने आए हैं। अब अर्जेंटीना की नजरें लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर ब्राजील (1958 और 1962) के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर हैं।

अटलांटा में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच हुए वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ़ 16 सॉकर मैच के बाद अर्जेंटीना के निको गोंजालेज (15) और एलेक्सिस मैक एलिस्टर (20) जश्न मनाते हुए।

 अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (10)  अटलांटा में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच हुए वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ़ 16 सॉकर मैच के बाद जश्न मनाते हुए।

अटलांटा में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच विश्व कप राउंड 16 फुटबॉल मैच के दौरान निचले केंद्र में स्थित अर्जेंटीना के एंज़ो फर्नांडीज (24) ने अपना तीसरा गोल करने का जश्न मनाया।   

 

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *