मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

सावन के पावन माह में स्वच्छता के साथ नागरिक कर्तव्य निभाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति, शाहजहांपुर के अंतर्गत गर्रा नदी पर निर्मित राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत छठवें कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संगठन वर्क एवं पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदी घाट की स्वच्छता बनाए…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सावन के पावन माह में स्वच्छता के साथ नागरिक कर्तव्य निभाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति, शाहजहांपुर के अंतर्गत गर्रा नदी पर निर्मित राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत छठवें कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संगठन वर्क एवं पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदी घाट की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों के प्रति जिम्मेदारी और सिविक सेन्स (नागरिक बोध) की भावना विकसित करना रहा। सावन के पावन माह में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने राजघाट परिसर में श्रमदान कर कचरा एवं प्लास्टिक आदि एकत्रित किया। इस दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ नदी एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विशेष बात यह रही कि यह स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान किसी भी प्रकार के सरकारी बजट अथवा सरकारी धनराशि पर निर्भर नहीं है। स्वयंसेवी संगठन वर्क, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक सहयोग और श्रमदान के माध्यम से यह अभियान नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। स्वयंसेवक अपने समय और श्रम का योगदान देकर नदी एवं घाट की स्वच्छता में भागीदारी निभा रहे हैं।

यह पहल समाज में ‘सरकार के साथ-साथ हमारी भी जिम्मेदारी’ की भावना को मजबूत करने का प्रेरणादायी उदाहरण है। जिला परियोजना अधिकारी डाॅ. विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि नदियों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सिविक सेन्स का अर्थ है कि हम सार्वजनिक स्थानों, नदी-घाटों और पर्यावरण को अपना समझकर स्वच्छ रखें तथा कचरा इधर-उधर न फेंकें। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी नागरिक जिम्मेदारी समझकर केवल अपना कचरा उचित स्थान पर डालने की आदत विकसित कर ले, तो स्वच्छता अभियान को व्यापक जनसहयोग मिल सकता है। कार्यक्रम में राजू बग्गा, हिमांशु सक्सेना, मोहम्मद खालिद, नावेद, नितिन, रेहान सहित वर्क संस्था, हरित सारथी के स्वयंसेवक, पर्यावरण प्रेमी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने राजघाट की स्वच्छता एवं गर्रा नदी के संरक्षण के लिए नियमित रूप से श्रमदान एवं जनजागरूकता गतिविधियां जारी रखने का संकल्प लिया।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →