स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, सपा प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, सपा प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम अलोक कुमार को सौपा पदाधिकारियों ने चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां दूर कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम, पिता के नाम और पते दर्ज करने में विसंगतियां हुई हैं। पार्टी ने आशंका जताई कि इससे अल्पसंख्यकों समेत विभिन्न वर्गों के पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। सपा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची की समस्याओं को लेकर पहले भी निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायतें की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि 17 और 24 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी विसंगतियों को दूर कर पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित किए जाएं। सपा ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान, सैय्यद हैदर जाफरी, अमित पाठक एडवोकेट, नरेश वर्मा, हसन खान, कायम खान समेत काफ़ी संख्या लोग शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें