लखनऊ। लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय सतवंत सिंह एवं स्वर्गीय रवीन्द्र पाल सिंह ओलंपियन गोल्ड मेडलिस्ट की स्मृति में लखनऊ फुटबॉल लीग-2026 का आयोजन 10 जुलाई 2026 से चौक स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता से पूर्व सभी प्रतिभागी टीमों के कोच एवं मैनेजर की एक अनिवार्य बैठक 3जुलाई 2026 को सायं 5 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रतियोगिता से संबंधित नियम, मैच प्रारूप तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान की जाएगी। जिला फुटबॉल संघ के सचिव कन्हैया लाल ने बताया कि लीग में भाग लेने के इच्छुक सभी फुटबॉल क्लबों, अकादमियों एवं खेल संस्थान अपनी टीमों का पंजीकरण सीआरएस पोर्टल अथवा निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। सचिव ने बताया कि पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए सुशांत शुक्ला( 70079 25411) और मुकेश कुमार (94157 88657) से उनके फोन पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।










