स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा: डॉ. पल्लवी पटेल

2027 के चुनाव में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी अपना दल कमेरावादी पार्टी

लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा: डॉ. पल्लवी पटेल

गोण्डा। अपना दल कमेरावादी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार दोपहर को सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल जिले के सर्किट हाउस पहुंचीं। वहां आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 60 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रदेश के 13 मंडलों में सीटें चिह्नित की गई हैं। इनमें जिले की मेहनौन विधान सभा सीट भी शामिल है। सिराथू विधायक ने इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान, ईवीएम से चुनाव, चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में बातचीत के दौरान मतभेद होना सामान्य है, लेकिन विपक्ष का उद्देश्य मिलकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि अपना दल कमेरावादी की चुनावी रणनीति और दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला जल्द ही किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए संगठन को और मजबूत किया जाएगा। पार्टी गोरखपुर में भी चुनाव लड़ेगी। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर उन्होंने कहा कि जब दो पार्टियां गठबंधन में आती हैं तो बातचीत के दौरान मतभेद होना सामान्य है, लेकिन सभी का उद्देश्य मिलकर चुनाव लड़ना और आम जनता के मुद्दों को उठाना है। सपा के साथ गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश की राजनीति दो गठबंधनों के बीच बंटी हुई है। अपना दल कमेरावादी की विचारधारा से सहमत होने वाली पार्टियां साथ आएंगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर पल्लवी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वायत्त संस्था है, लेकिन उनके मुताबिक वह भाजपा की चुनावी रणनीति में एक मोहरा बन कर रह गया है।,


उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र कागजों पर है, मौजूदा सत्ता लोकतांत्रिक ताकतों को कमजोर कर रही है।
ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं और इसके लिए प्रदर्शन भी हुए हैं। उनकी मांग है कि ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से मतदान कराया जाए।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर पल्लवी पटेल ने कहा कि हर व्यक्ति को कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। दोनों बहनों के एक पार्टी में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से उनके विचार अलग हैं, लेकिन पारिवारिक रिश्ते बरकार हैं और बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका आरोप था कि सरकारी व्यवस्था और जनता के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल ऐसे आयोजनों में किया जाना अनुचित है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें