नई दिल्ली / कोलकाता। राज्यसभा सांसद कोएल मल्लिक ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्यसभा की एक सीट रिक्त हो गई है। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार कोएल मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी किसी नए चेहरे को मौका दे सकती है। इस दौड़ में समाजसेवी आज और जनप्रिय चेहरा कुलदीप मैती का नाम सबसे आगे चल रहा है।
कुलदीप मैती लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके नाम की चर्चा से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने अभी तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व जल्द ही इस सीट के लिए प्रत्याशी के नाम पर अंतिम निर्णय लेगा।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कुलदीप मैती को प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और संगठन को नया विस्तार मिलेगा।










