स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

कोई भी शिकायत ओवरड्यू न हो, अधिकारी नियमित रूप से करें निगरानी : डीसी

कोई भी शिकायत ओवरड्यू न हो, अधिकारी नियमित रूप से करें निगरानी : डीसी

  • शिकायतों के निस्तारण के बाद सभी तथ्यों व दस्तावेजों सहित अपलोड करें एटीआर
  • प्रधान सचिव डी. सुरेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जन संवाद और समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
हरियाणा सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रधान सचिव डी. सुरेश ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ जन संवाद और समाधान शिविर की लंबित शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक की।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के उपरान्त उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए  कि प्रत्येक जन संवाद, समाधान शिव8र शिकायत की नियमित निगरानी करें और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। जिन मामलों में जांच आवश्यक है, उनमें जांच के कारणों और निस्तारण में लगने वाले समय की स्पष्ट जानकारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण करने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों, उनके समाधान और लंबित मामलों का विवरण नियमित रूप से अपडेट किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत ओवरड्यू नहीं होनी चाहिए। शिकायत के निपटारे के बाद एटीआर को सभी आवश्यक तथ्यों एवं दस्तावेजों के साथ सही तरीके से अपलोड किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि कोई भी डीडीओ बिना हस्ताक्षर एवं मुहर के एटीआर अपलोड न करे। एटीआर पर संबंधित सक्षम अधिकारी अथवा एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने
अधिकारियों को अपने-अपने डीडीओ लॉगिन नियमित रूप से चेक करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जवाबदेह प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करें, लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीईओ जिला परिषद शिखा, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
------ऋ
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें