लखनऊ जिला ओपन बैडमिंटन टूनार्मेंट में किमया सिंह का स्वर्णिम चौका

  • किमया सिंह ने अंडर-11 और अंडर-13 बालिका एकल के खिताब जीतने के साथ अंडर-13 बालिका युगल में जान्हवी आर्या तथा अंडर-13 मिश्रित युगल में अपने जोड़ीदार के साथ जीत दर्ज कर कुल चार खिताब जीते।

  लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता । एमजे बैडमिंटन अकादमी के तहत खेले गये लखनऊ जिला ओपन बैडमिंटन टूनार्मेंट-2026 में राइजिंग स्टार की किमया सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार खिताब अपने नाम किए, जबकि एमजे कल्याणपुर के सार्थक यादव ने दो स्पधार्ओं में जीत दर्ज कर डबल ​खिताब अपने नाम किया।

कंचना बिहारी मार्ग कल्याणपुर स्थित एमजे बैडमिंटन अकादमी में प्रतियोगिता के आ​खिरी दिन किमया सिंह ने अंडर-11 बालिका एकल के फाइनल में एकेएस की प्रज्ञा को 15-11, 15-12 से पराजित कर पहला खिताब जीता। इसके बाद अंडर-13 बालिका एकल में अपनी ही अकादमी की जान्हवी आर्या को 15-4, 15-3 से हराकर दूसरा खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अंडर-13 बालिका युगल में जान्हवी आर्या के साथ जोड़ी बनाकर आराध्या अवस्थी और प्राणिका शुक्ला को 15-5, 15-12 से शिकस्त दी। किमया ने अंडर-13 मिश्रित युगल में भी शानदार खेल दिखाते हुए चौथा खिताब जीतकर प्रतियोगिता की सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।

एमजे कल्याणपुर के सार्थक को दोहरा खिताब : एमजे कल्याणपुर के सार्थक यादव ने अंडर-15 बालक एकल के फाइनल में अपनी ही अकादमी के आयुष्मान वर्मा को 15-10, 15-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद आयुष पांडेय के साथ जोड़ी बनाकर अंडर-15 बालक युगल के फाइनल में अन्वय और श्रेयश को 15-6, 15-9 से पराजित कर दूसरा खिताब भी जीत लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि बस्ती के ऐश्वर्य राज सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बालक वर्ग के अन्य मुकाबलों में डिवाइन अकादमी के अभिजय सिंह ने अंडर-11 एकल के फाइनल में तेजस प्रताप सिंह को 15-12, 15-13 से हराया। अंडर-13 एकल में दिव्यांशु ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए मोक्ष सिंह राठौर को 6-15, 15-8, 15-11 से मात दी। अंडर-13 बालक युगल में अर्श मौर्य और वीर विक्रम सिंह की जोड़ी विजेता रही। अंडर-19 एकल में युवराज सिंह ने वेदांश थापा को 15-12, 15-9 से हराकर खिताब जीता, जबकि अंडर-19 युगल में बृज राज यादव और प्रज्ज्वल पाठक की जोड़ी ने अर्णव मेहरोत्रा और वेदांश थापा को 15-14, 15-9 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। महिला वर्ग में श्रेयांशी मिश्रा ने महिला एकल का खिताब जीता। महिला युगल में अग्रिमा गुप्ता और अक्षिता की जोड़ी विजेता रही। ओपन मिश्रित युगल में दिव्यांश कन्नौजिया और मानशा राय ने बाजी मारी, जबकि ओपन पुरुष युगल में दिविज सिंह और मोक्ष शाश्वत की जोड़ी चैंपियन बनी।

45 वर्ग से अ​धिक वर्ग में नीतू टंडन ने महिला एकल और मिश्रित युगल में दोहरे खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। पुरुष युगल के 35 से अ​धिक वर्ग में दिनेश रावत और डॉ. अभिषेक चौहान, पुरुष युगल के 45 वर्ग से अ​​धिक वर्ग में अनिल सिंह और डॉ. अभिषेक चौहान, पुरुष एकल के 55 वर्ग में अमित कुमार शुक्ला, पुरुष युगल 55 वर्ग में शिशिर सिंघल और विभाष, पुरुष एकल 55 वर्ग में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव तथा पुरुष युगल 55 वर्ग में राम सांची पांडेय और रमेश सिंह विजेता रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि बस्ती के ऐश्वर्य राज सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक चौहान भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में एआर अंसारी ने मुख्य रेफरी, एसडी ओझा ने उप मुख्य रेफरी तथा प्रवीण राज ने मैच कंट्रोलर की जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद आयोजन सचिव आगा शाकिर हुसैन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *