स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान

किड्स क्रिकेट लीग सीजन-2 के लिए 120 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

-चंडीगढ़ पैंथर पलटन टीम के चयन के लिए कैराना में हुआ ट्रायल, अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

किड्स क्रिकेट लीग सीजन-2 के लिए 120 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

कैराना। किड्स क्रिकेट लीग के पहले संस्करण की सफलता के बाद अब सीजन-2 का आयोजन नवंबर 2026 में किया जाएगा। आठ फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए चंडीगढ़ पैंथर पलटन टीम के चयन को लेकर रविवार को भास्कर इंटरनेशनल स्कूल, कैराना में ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न जिलों और शहरों से पहुंचे 120 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, पानीपत, हरिद्वार और रुड़की समेत कई क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 70 बल्लेबाज और 50 गेंदबाज शामिल रहे। ट्रायल के लिए मेरठ से चयन समिति को आमंत्रित किया गया था, जिसने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया। किड्स क्रिकेट लीग सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सभी मुकाबले 25-25 ओवर के होंगे। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों की चार टीमें बनाकर उन्हें अभ्यास मैच खेलने का अवसर दिया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी को तीन प्रैक्टिस मैचों में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इन मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ऑक्शन के लिए चयनित सूची में शामिल किया जाएगा। इसके बाद आठों टीमों के मैनेजर और कप्तान खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगे। इस प्रक्रिया के जरिए खिलाड़ियों का टीमों में चयन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, लीग का मुख्य उद्देश्य कम उम्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर स्तर के मुकाबलों का अनुभव उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का मंच देना है। प्रतियोगिता के सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे खिलाड़ी और उनके परिजन घर बैठे मुकाबले देख सकेंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें