स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

केजीएमयू में चौथे क्लबफुट प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

केजीएमयू में चौथे क्लबफुट प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

  • 150 से अधिक ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने लिया हिस्सा, हुए कई प्रशिक्षण सत्र


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने चौथे केजीएमयू क्लबफुट कार्यक्रम एवं पोंसेटी विधि प्रशिक्षण कार्यशाला का रविवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह क्लबफुट उपचार के क्षेत्र में आयोजित अब तक की सबसे बड़ी व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में से एक रही, जिसमें 150 से अधिक ऑर्थोपेडिक सर्जनों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन्मजात टेढ़े पैर (क्लबफुट) से प्रभावित बच्चों के उपचार के लिए चिकित्सकों के कौशल को बढ़ाना तथा पोंसेटी विधि के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उपचार को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाना था। केजीएमयू इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का मेजबान संस्थान रहा। 

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम में क्लबफुट की विभिन्न प्रकार की विकृतियों, पिरानी स्कोरिंग, पोंसेटी विधि की बारीकियों, प्लास्टर कास्टिंग के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों, टेनोटॉमी, फुट एबडक्शन ब्रेस तथा बड़े बच्चों में क्लबफुट एवं दोबारा उभरने वाली विकृतियों के प्रबंधन पर व्याख्यान आयोजित किए गए। कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र रहा, जिसमें प्रतिभागियों को रबर फुट मॉडल पर प्लास्टर लगाने, क्लबफुट की विकृति का आकलन करने तथा उपचार की विभिन्न प्रक्रियाओं को सीखने का अवसर मिला। 

केजीएमयू का पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स विभाग,क्योर इंटरनेशनल इंडिया के सहयोग से, क्लबफुट से प्रभावित बच्चों के उपचार, अभिभावकों की काउंसलिंग तथा चिकित्सकों के प्रशिक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विभाग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में क्लबफुट उपचार की उपलब्धता को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी बच्चे को उपचार के अभाव में आजीवन शारीरिक अक्षमता का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. विकास वर्मा (आयोजन अध्यक्ष), डॉ. सुरेश चंद (आयोजन सचिव) तथा डॉ. सैयद फैसल अफाक (वैज्ञानिक सचिव) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें