स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

कहासुनी में विवाद भड़कने पर पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछताछ में जुटी पुलिस

कहासुनी में विवाद भड़कने पर पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

श्रावस्ती। जमुनहा - थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा बांसगढ़ी में घरेलू विवाद भड़कने के बाद पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार पति ने विवाद के बाद धारदार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार गांव निवासी रक्षाराम मौर्य व उनकी पत्नी नीलम मौर्या (40) के बीच देर रात करीब 12 बजे आपस में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गर्इं। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नीलम मौर्या को मृत घोषित कर दिया। घर में मौजूद मृतका की बुआ की बेटी सुशीला मौर्या ने घटना की सूचना नेपालगंज के बांके स्थित मायके पक्ष को दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मल्हीपुर पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जमुनहा चौकी प्रभारी विनायक सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। वहीं घटना की जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर महेंद्र कुमार सिंह ने सीओ भिनगा आलोक सिंह के साथ मौका मुआयना किया। मृतका के भाई विक्रांत राज मौर्या पुत्र बहुदल मौर्या ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर पति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि रक्षाराम मौर्या का विवाह करीब 22 वर्ष पूर्व नेपाल के जिला प्रहरी कार्यालय, बांके अंतर्गत घरवाली टोल निवासी बहुदल मौर्या की बेटी से से हुआ था।

 दंपति के दो बच्चे है। बेटा अभिषेक मौर्य (18) वर्तमान में पुणे में है, जबकि बड़ी बेटी अंकित मौर्य (16) नेपाल में मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। जिससे मामले में पूछताछ की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें