स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

जिले की सातो सीटें जीतेगी भाजपा: राहुलराज रस्तोगी

जिले की सातो सीटें जीतेगी भाजपा: राहुलराज रस्तोगी

गोण्डा। संगठन की मजबूती से लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलती है। हमारा लक्ष्य है कि आगामी विधान सभा चुनावों में सातो सीट जीत कर भाजपा की सरकार तीसरी बार प्रदेश में बने। साथ ही वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाये जाने के संकल्प को फलीभूत किया जा सके।


यह बात भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी राहुलराज रस्तोगी ने जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुख्य अतिथि के रूप में कही। मुख्य अतिथि श्री रस्तोगी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ स्तर तक प्रवास का कार्यक्रम किया जा रहा है। आगामी 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प के कार्यक्रम में सातों विधानसभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जÞलिाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाली सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संगठन व कार्यकर्ताओं के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हम जनता को लाभान्वित करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री व जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनाए गए आशीष त्रिपाठी व अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंद किशोर नंदू को पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

 कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी व समापन वरिष्ठ भाजपा नेता केके श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी विवेकमणि श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, महामंत्री रंजीत कश्यप, अर्जुन तिवारी, राजीव रस्तोगी, राजा बाबू गुप्ता, राजेश तिवारी, नीरज मौर्या, विशाल अग्रवाल, संदीप सिंह विष्णू पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय, शशांक मिश्रा, अशोक पाण्डेय, विक्की मिश्रा, उमेश शुक्ला, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, विद्या भूषण द्विवेदी, रेखा द्विवेदी, निती श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार, अवधेश तिवारी, राघव राम तिवारी, अमर पाठक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें