स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान

जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा खतौली, भव्य राम बारात ने मोहा मन

जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा खतौली, भव्य राम बारात ने मोहा मन

-दर्जनों बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, राम-लक्ष्मण के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

पायनियर समाचार सेवा, खतौली।

खतौली। नगर में ठाकुरद्वारा रामलीला के अंतर्गत भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। दर्जनों बैंड-बाजों की मधुर धुनों, आकर्षक झांकियों और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। राम-लक्ष्मण के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की।

रामलीला कमेटी की ओर से ठाकुरद्वारा से राम बारात का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा घंटाघर, जानसठ तिराहा, अशोक की लाट, पैंठ रोड और बड़ा बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और वापस ठाकुरद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। बारात में शामिल दर्जनों बैंड-बाजों की धुनों और विभिन्न डिजाइनों से सजी झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सजे-धजे घोड़ों और भव्य सजावट ने शोभायात्रा की रौनक बढ़ा दी। शोभायात्रा के दौरान रामलीला कमेटी के सदस्यों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर स्वागत किया। राम बारात को देखने के लिए नगर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। धार्मिक उल्लास के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए। राम बारात के दौरान कस्बा इंचार्ज तेजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद रही। पुलिस ने शोभायात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। रामलीला आयोजन में ठाकुरद्वारा समिति के अध्यक्ष सेठ गणेश शंकर पालीवाल, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, मंत्री राजेंद्र जैन, सतीश वर्मा, रजनीश मिश्रा, मनन गुप्ता, दुष्यंत शर्मा उर्फ अन्नू, संजीव कुमार शर्मा और आदर्श नगर सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन मास्टर तेजपाल शर्मा ने किया। राम बारात ने नगर में धार्मिक परंपरा, श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें