स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

जलभराव से स्कूल में पढ़ाई ठप, 135 में सिर्फ 10 बच्चे पहुंचे

जलभराव से स्कूल में पढ़ाई ठप, 135 में सिर्फ 10 बच्चे पहुंचे

मुख्य गेट से कक्षाओं और किचन तक भरा पानी, हर बारिश में दोहराती है समस्या

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र के बाकीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बारिश के बाद हुए जलभराव ने बच्चों की पढ़ाई पर असर डाल दिया है। विद्यालय के मुख्य गेट से लेकर कक्षाओं और किचन तक पानी भरा होने के कारण पिछले दो दिनों से बच्चों की उपस्थिति बेहद कम हो गई है। बुधवार को 135 पंजीकृत छात्रों में महज 10 बच्चे ही विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में कक्षा एक में 25, कक्षा दो में 32, कक्षा तीन में 30, कक्षा चार में 18 और कक्षा पांच में 30 छात्र पंजीकृत हैं। बारिश के बाद पूरे परिसर में पानी जमा होने से अधिकांश अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से बच रहे हैं। 

मुख्य गेट पर पानी भरा होने के कारण छोटे बच्चों को विद्यालय में प्रवेश करने और बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है।विद्यालय में चार शिक्षक और तीन शिक्षामित्र तैनात हैं। शिक्षक और शिक्षामित्र नियमित रूप से विद्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन परिसर में जलभराव के चलते बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

कक्षाओं के आसपास पानी जमा होने से विद्यालय का वातावरण भी असुविधाजनक बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद विद्यालय परिसर में हर बार जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अभिभावकों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय परिसर में जमा पानी की तत्काल निकासी कराने के साथ ही जलभराव की स्थायी समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें