नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने एवं दोनों देशों के समग्र संबंधों को मजबूत करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे। राष्ट्रपति बनने के बाद पेजेश्कियान की यह पहली भारत यात्रा है। उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ नए दंडात्मक आर्थिक कदम उठाए जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। ईरान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी के साथ शुक्रवार शाम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पेजेश्कियान ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों को अपनी आर्थिक मजबूती बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान
नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने एवं दोनों देशों के समग्र संबंधों को मजबूत करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे। राष्ट्रपति…