मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

एपीएस गोरखपुर बना इंटर आर्मी गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियन

एपीएस गोरखपुर ने एपीएस जबलपुर को 42-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया लखनऊ। आर्मी पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड, लखनऊ की मेज़बानी में 19 और 20 अगस्त को इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल्स सेंट्रल कमांड गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता…

साझा करें WhatsAppFacebookX
एपीएस गोरखपुर बना इंटर आर्मी गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियन
इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल्स सेंट्रल कमांड गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2026 की विजेता एपीएस गोरखपुर की टीम को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्या निधि राठौर।
  • एपीएस गोरखपुर ने एपीएस जबलपुर को 42-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया

लखनऊ। आर्मी पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड, लखनऊ की मेज़बानी में 19 और 20 अगस्त को इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल्स सेंट्रल कमांड गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एपीएस गोरखपुर, एपीएस नेहरू रोड लखनऊ और एपीएस जबलपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया।

19 अगस्त को पहले मुकाबले में एपीएस गोरखपुर ने मेज़बान एपीएस नेहरू रोड लखनऊ को 44-04 से हराया। दूसरे मैच में एपीएस जबलपुर ने लखनऊ को 33-16 से पराजित किया। 20 अगस्त को खेले गए फाइनल मुकाबले में एपीएस गोरखपुर ने एपीएस जबलपुर को 42-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। एपीएस जबलपुर उपविजेता रही।

समापन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि राठौर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।