स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
माटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरी

इण्टरनेशनल ड्राइंग ओलम्पियाड में सीएमएसछात्रा को ‘स्टार परफार्मर अवार्ड’

इण्टरनेशनल ड्राइंग ओलम्पियाड में सीएमएसछात्रा को ‘स्टार परफार्मर अवार्ड’
इण्टरनेशनल ड्राइंग ओलम्पियाड में सीएमएसछात्रा को ‘स्टार परफार्मर अवार्ड’

लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-1 की प्रतिभाशाली छात्रा वाणी सिंह ने क्रेस्ट इण्टरनेशनल ड्राइंग ओलम्पियाड में ‘स्टार परफार्मर अवार्ड’ अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। ओलम्पियाड का आयोजन सेंटर फाॅर रिसर्च एण्ड एक्जाम इन साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी (क्रेस्ट) के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस ओलम्पियाड में लगभग
60 देशों के 5000 से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी रचनात्मक सोच, कल्पनाशक्ति एवं कलात्मक कौशल के दम पर स्टार परफार्मर होने का गौरव हासिल किया और साबित कर दिया कि आगे चलकर यह छात्रा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा वाणी सिंह की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए स्टार मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्वल भविष्य की कामना की है। 
श्री खन्ना ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों रचनात्मकता एवं सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने एवं उनकी अन्र्तनिहित क्षमताओं के विकास के उद्देश्य से आयोजित की गई। सी.एम.एस. अपने छात्रों को गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान तथा अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र इस प्रकार की रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में सदैव ही अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें