मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

गांव-गांव पहुंचेगी जल जीवन मिशन की जानकारी, मोबाइल पर मिलेगा ‘जल सारथी’ ऐप

शामली। पायनियर समाचार सेवा। जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति और योजना से जुड़ी जानकारी अब ग्रामीणों तक आसानी से पहुंचाने की तैयारी की गई है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, लखनऊ के निर्देश पर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
गांव-गांव पहुंचेगी जल जीवन मिशन की जानकारी, मोबाइल पर मिलेगा ‘जल सारथी’ ऐप

शामली। पायनियर समाचार सेवा। जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति और योजना से जुड़ी जानकारी अब ग्रामीणों तक आसानी से पहुंचाने की तैयारी की गई है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, लखनऊ के निर्देश पर जिले में ‘जल सारथी’ ऐप डाउनलोड कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, प्रशिक्षित एफटीके महिलाएं, प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अन्य जनप्रतिनिधि और जल जीवन मिशन के लाभार्थियों को ऐप की उपयोगिता और इससे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाए। इसके बाद इनके मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कराया जाएगा। ‘जल सारथी’ ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति और संबंधित जानकारियां ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीणों को योजना से जुड़े कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मोबाइल पर मिल सकेगी।

विभाग की ओर से बताया गया है कि ‘जल सारथी’ ऐप को क्यूआर कोड के माध्यम से भी मोबाइल फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐप के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को इसे डाउनलोड कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।