नयी दिल्ली। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अंतिम एकादश में वापसी हुई। वह घुटने की चोट के कारण बाहर थे। वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली और उनकी जगह संजू सैमसन को तरजीह दी गई।भारत ने तेज गेंदबाज यश ठाकुर की जगह विशेषज्ञ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में शामिल किया।
टीमें : भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान ), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद ।