मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

टेनिस टूर्नामेंट : उत्तर प्रदेश के अंशुमान व ऋषि यादव की मुख्य ड्रा में एंट्री

तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में ऋषि यादव ने बेहतर नियंत्रण व सटीक सर्विस की बदौलत शिवा शर्मा को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लखनऊ, पायनियर। मेजबान उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह…

साझा करें WhatsAppFacebookX
टेनिस टूर्नामेंट : उत्तर प्रदेश के अंशुमान व ऋषि यादव की मुख्य ड्रा में एंट्री
टेनिस टूर्नामेंट : उत्तर प्रदेश के अंशुमान व ऋषि यादव की मुख्य ड्रा में एंट्री
  • तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में ऋषि यादव ने बेहतर नियंत्रण व सटीक सर्विस की बदौलत शिवा शर्मा को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

लखनऊ, पायनियर। मेजबान उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह व ऋषि यादव ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर के अंतिम राउंड में जीत दर्ज कर मुख्य ड्रा में जगह बना ली।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में क्वालीफायर के अंतिम राउंड में उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह ने महाराष्ट्र के जगन माया को 6-3, 6-3 से हराया। अंशुमान ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा।

वहीं ऋषि यादव ने बेहतर नियंत्रण व सटीक सर्विस की बदौलत शिवा शर्मा को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में गुजरात के मेघ भार्गव ने उत्तराखंड के अर्णव को 6-0, 6-2 से, तेलंगाना के देवरापल्ली ने पश्चिम बंगाल के फरदीन को 6-3, 6-3 से, जबकि छत्तीसगढ़ के एमान ने उत्तर प्रदेश के जॉय दास को 6-1, 6-2 से हराकर मुख्य ड्रा में स्थान सुरक्षित किया।

दूसरी ओर तेलंगाना के देव हर्षित ने दिल्ली के कनिष्क को 6-1, 6-3 से, असम के उदित गोगोई ने दिल्ली के आर्यन को 6-3, 6-1 से तथा हरियाणा के आरव चावला ने दिल्ली के आर्यन सेजवाल को 6-4, 6-4 से हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत सोमवार सुबह नौ बजे से होगी।