मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

पानी की जांच में अन्य पैरामीटर भी शामिल करें- आई.ए.एस

नगरायुक्त ने वाटर टेस्टिंग लैब का किया निरीक्षण, उच्चीकरण के दिए निर्देश सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने जलकल विभाग की वाटर टेस्टिंग लैब को उन्नत करने के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने और एनएबीएल प्रमाणपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाप्रबंधक जल…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पानी की जांच में अन्य पैरामीटर भी शामिल करें- आई.ए.एस

नगरायुक्त ने वाटर टेस्टिंग लैब का किया निरीक्षण, उच्चीकरण के दिए निर्देश
सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने जलकल विभाग की वाटर टेस्टिंग लैब को उन्नत करने के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने और एनएबीएल प्रमाणपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाप्रबंधक जल को वाटर टेस्टिंग में और अधिक पैरामीटर शामिल करने को कहा।
नगरायुक्त ने महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार के साथ गांधी पार्क के निकट स्थित वाटर टेस्टिंग लैब का निरीक्षण किया। लैब के संचालन और उपकरणों की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने बताया कि प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पेयजल के पांच नमूने लिए जाते हैं और उनका पीएच, टीडीएस, कुल क्षारीयता, कैल्शियम, टोटल हार्डनेस, क्लोराइड और मैग्नीशियम आदि टेस्ट किया जाता है। इस पर नगरायुक्त ने पानी में अन्य पैरामीटर की भी जांच कराने और बैक्टीरियोलॉजी के लिए आवश्यक उपकरणों व रसायनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब में एसी, रेफ्रिजरेशन यूनिट, प्रिंटर, इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही एनएबीएल प्रमाण पत्र के लिए जरूरी कार्यवाही और ओएचटी परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए निर्माण विभाग से समन्वय कर कार्य कराने का सुझाव दिया। उन्होंने ओएचटी के प्रेशर की जानकारी लेकर अन्य ओएचटी पर भी ऐसी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
जलभराव रोकने को नगर निगम ने उठाए प्रभावी कदम
सहारनपुर। वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नगर निगम ने जलभराव के निराकरण और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने बताया कि सभी नालों की सिल्ट सफाई और गाद निकासी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जलभराव संभावित क्षेत्रों में पंप सक्रिय रखे गए हैं और 24 घंटे निगरानी की जा रही है। वार्ड स्तर पर आपातकालीन टीमें गठित की गई हैं। नगरायुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यक्तिगत निरीक्षण और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खतरनाक स्थानों, खुले मैनहोल और विद्युत पोलों की बैरिकेडिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सतर्क रहने और 24 घंटे नियंत्रण कक्ष संचालित करने को कहा गया है। नागरिक किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम नंबर 8477008015, 8477008027, 8477008057 व 8477008058 पर सूचना दे सकते हैं। नगरायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को तालाब, नहर, नदी व जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने दें।